• होम
  • राजनीति
  • व्यापार
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • फिटनेस
  • नौकरी
  • अर्थ-व्यवस्था
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

खालिस्तानियों ने गुरुद्वारे में की भारतीय दूत के साथ अभद्रता, मचा हड़कंप

November 28, 2023

अंतरिक्ष यात्रा में एस्‍ट्रोनॉट के शरीर का यह अंग क्‍यों हो जाता है अलग?

November 28, 2023

हाथ में चाकू लिए शख्स ने अपनी मां को बाल पकड़कर ATM तक घसीटा, फिर…

November 28, 2023
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, November 28
English Hindi
Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
Samwaad India HindiSamwaad India Hindi
Demo
  • होम
  • राजनीति

    खालिस्तानियों ने गुरुद्वारे में की भारतीय दूत के साथ अभद्रता, मचा हड़कंप

    November 28, 2023

    अंतरिक्ष यात्रा में एस्‍ट्रोनॉट के शरीर का यह अंग क्‍यों हो जाता है अलग?

    November 28, 2023

    हाथ में चाकू लिए शख्स ने अपनी मां को बाल पकड़कर ATM तक घसीटा, फिर…

    November 28, 2023

    स्पेस में दिखी रहस्यमयी आंखों वाली चीज, NASA ने ली तस्वीर, लोग बोले WOW

    November 27, 2023

    ग्लोबल वॉर्मिंग से निपटने का जबरदस्त तरीका, अब नहीं लगाने होंगे पेड़ फिर…

    November 27, 2023
  • व्यापार
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • पंजाब
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • फिटनेस
  • नौकरी
  • अर्थ-व्यवस्था
  • वीडियो
Samwaad India HindiSamwaad India Hindi
Home»दिल्ली»Delhi Mayor Election: महापौर और उपमहापौर के लिए मतदान आज, तीन रंग के मत पत्र व मतपेटियों की व्यवस्था
दिल्ली

Delhi Mayor Election: महापौर और उपमहापौर के लिए मतदान आज, तीन रंग के मत पत्र व मतपेटियों की व्यवस्था

adminBy adminJanuary 5, 2023No Comments0 Views
Facebook Twitter Pinterest WhatsApp Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp


Civic Centre complex in Delhi
– फोटो : फाइल फोटो

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

दिल्ली की मिनी सरकार को शुक्रवार नया बॉस मिल जाएगा। एकीकृत नगर निगम की पहली बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने के बाद महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। 

वहीं, उपमहापौर पद के चुनाव में आप ने आले मोहम्मद इकबाल और भाजपा ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है। सियासी अंकगणित आप के पक्ष में है। इसके हिसाब से उसकी दावेदारी पक्की मानी जा रही है। दूसरी तरफ सदन से चुने जानेे वाले स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव में भी आप व भाजपा आमने-सामने है।

एमसीडी के महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में अलग-अलग रंग के बजाय एक साथ मतदान होगा, मगर मतों की गणना अलग-अलग समय पर होगी। निगम सचिवालय ने समय की बचत के लिए सभी पदों के लिए एक साथ मतदान कराने के लिए निर्णय लिया है। उसने मतों की पहचान के लिए सभी पदों के लिए अलग-अलग रंग के मत पत्र छपवाए है। इसके अलावा मत पत्रों के रंग वाली मतपेटी रखी है। यानी जिस रंग का मत पत्र होगा पार्षदों को उसे उसी रंग की मतपेटी में डालना होगा।

निगम सचिवालय ने महापौर पद के चुनाव के लिए सफेद रंग का मत पत्र छपवाया है, जबकि उपमहापौर पद के चुनाव में हरे रंग का मत पत्र होगा और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में गुलाबी रंग के मत पत्र पर पार्षद अपनी प्राथमिकता दर्ज करेंगे। वहीं निगम सचिवालय ने मतदान तेजी से कराने के लिए दो बॉक्स रखे है। एमसीडी के इतिहास में पहली बार सभी पदों के लिए एक साथ मतदान कराने के साथ-साथ अलग-अलग रंग के मत पत्र छपवाए गए है। इससे पहले सभी पदों के लिए अलग-अलग मतदान हुआ है और मत पत्र सफेद रंग के छपवाए जाते थे।

एमसीडी के अधिकारियों के अनुसार महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए भले ही मतदान एक साथ कराया जाएगा, लेकिन मतगणना एक साथ नहीं होगी। सबसे पहले महापौर के चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना होगी। इसके बाद महापौर की ओर से उपचुनाव के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। चुनाव में दोनों उम्मीदवारों के डटे रहने की स्थिति में वह मतों की गणना का निर्देश देगी। इसी तरह स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव में किसी एक पार्षद के नामांकन पत्र वापस नहीं लेने पर मतगणना कराई जाएगी।

पार्षदों के समर्थकों को एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी सदन की कार्रवाई
एमसीडी के सदन में पार्षदों व अधिकारियों को ही जाने की अनुमति होगी। लिहाजा पार्षदों के समर्थक व मीडिया कर्मी सदन में नहीं जा सकेंगे। पार्षदों व अधिकारियों को गले में आई कार्ड डालकर आना होगा। पार्षदों के समर्थकों को सदन की कार्रवाई सिविक सेंटर के ए ब्लाक के भूतल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाई जाएगी। यहां पर एक बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाया गया है और पार्षदों के समर्थकों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।

मीडिया की कवरेज के लिए दर्शक दीर्घा को प्रेस दीर्घा में परिवर्तन किया है। इस तरह मीडिया कर्मी वहां से कवरेज करेंगे। प्रेस दीर्घा में केवल उन्हीं मीडिया कर्मी को प्रवेश दिया जाएगा जिसे एमसीडी का प्रेस विभाग अनुमति देगा।

विस्तार

दिल्ली की मिनी सरकार को शुक्रवार नया बॉस मिल जाएगा। एकीकृत नगर निगम की पहली बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने के बाद महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। 

वहीं, उपमहापौर पद के चुनाव में आप ने आले मोहम्मद इकबाल और भाजपा ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है। सियासी अंकगणित आप के पक्ष में है। इसके हिसाब से उसकी दावेदारी पक्की मानी जा रही है। दूसरी तरफ सदन से चुने जानेे वाले स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव में भी आप व भाजपा आमने-सामने है।

एमसीडी के महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में अलग-अलग रंग के बजाय एक साथ मतदान होगा, मगर मतों की गणना अलग-अलग समय पर होगी। निगम सचिवालय ने समय की बचत के लिए सभी पदों के लिए एक साथ मतदान कराने के लिए निर्णय लिया है। उसने मतों की पहचान के लिए सभी पदों के लिए अलग-अलग रंग के मत पत्र छपवाए है। इसके अलावा मत पत्रों के रंग वाली मतपेटी रखी है। यानी जिस रंग का मत पत्र होगा पार्षदों को उसे उसी रंग की मतपेटी में डालना होगा।





Source link

Delhi mcd Delhi NCR Hindi Samachar Delhi NCR News in Hindi Latest Delhi NCR News in Hindi mcd mcd mayor election
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
admin
  • Website

Related Posts

Azam Khan: सपा नेता आजम खां की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के इस अस्पताल में हुए भर्ती, जानें क्या है परेशानी?

April 17, 2023

Delhi: ‘आप’ ने फिर शैली ओबेरॉय पर जताया भरोसा, मेयर के लिए बनाया प्रत्याशी, आज करेंगी नामांकन

April 17, 2023

Delhi Assembly Session Live: दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज, CM कहेंगे अपने ‘मन की बात’, हंगामे के आसार

April 17, 2023

Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Top Posts

Punjab State Lottery Lohri Bumper 2023: लोहड़ी बंपर का रिजल्‍ट आया, जिसके पास है यह नंबर वह बन गया 5 करोड़ का मालिक

January 16, 202314

OLED TV vs QLED TV: क्या होता है इन दोनों में अंतर? आपको कौन सा मॉडल खरीदना चाहिए? यहां जानें

January 23, 20237

घर के लिए खरीदना है नया वाटर हीटर? इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वर्ना बाद में पछताएंगे!

January 14, 20237

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, मिर्च मसाले के संग अब लगेगा ग्लैमर का तड़का

January 27, 20236
Don't Miss
अमेरिका

खालिस्तानियों ने गुरुद्वारे में की भारतीय दूत के साथ अभद्रता, मचा हड़कंप

By adminNovember 28, 20230

न्यूयॉर्क. अमेरिका स्थित एक सिख संगठन सिख फॉर अमेरिका ने खालिस्तानियों की गलत हरकत की…

अंतरिक्ष यात्रा में एस्‍ट्रोनॉट के शरीर का यह अंग क्‍यों हो जाता है अलग?

November 28, 2023

हाथ में चाकू लिए शख्स ने अपनी मां को बाल पकड़कर ATM तक घसीटा, फिर…

November 28, 2023

क्या है चीन की रहस्यमयी बीमारी का कारण, कोरोना से भी घातक होगी महामारी? समझिए वायरस की क्रोनोलॉजी

November 28, 2023
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us
About Us

Samwaad India Hindi is a news channel that focuses on delivering news,political, educational and local news

Address: : 978 Aggarwal Millennium Tower 2 Netaji Subhash Place Delhi 110034 (India)

Email Us: info@samwaadindia.com

Contact: +91-9289334641, 9289351596, 8287842489

Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

खालिस्तानियों ने गुरुद्वारे में की भारतीय दूत के साथ अभद्रता, मचा हड़कंप

November 28, 2023

अंतरिक्ष यात्रा में एस्‍ट्रोनॉट के शरीर का यह अंग क्‍यों हो जाता है अलग?

November 28, 2023

हाथ में चाकू लिए शख्स ने अपनी मां को बाल पकड़कर ATM तक घसीटा, फिर…

November 28, 2023
Most Popular

Punjab State Lottery Lohri Bumper 2023: लोहड़ी बंपर का रिजल्‍ट आया, जिसके पास है यह नंबर वह बन गया 5 करोड़ का मालिक

January 16, 202314

OLED TV vs QLED TV: क्या होता है इन दोनों में अंतर? आपको कौन सा मॉडल खरीदना चाहिए? यहां जानें

January 23, 20237

घर के लिए खरीदना है नया वाटर हीटर? इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वर्ना बाद में पछताएंगे!

January 14, 20237
© 2023 Samwaad India.
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.